ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
29 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

श्रावस्ती: गर्भवती बहू की हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में; टीका लगवाने को लेकर हुआ था विवाद

श्रावस्ती: गर्भवती बहू की हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में; टीका लगवाने को लेकर हुआ था विवाद
श्रावस्ती: गर्भवती बहू की हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में; टीका लगवाने को लेकर हुआ था विवाद — अपराध | City News 24

सिरसिया, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला की कथित हत्या से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सुबीना, पत्नी सलमान, के रूप में हुई है। आरोप है कि टीका लगवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान उसके ससुर निराम अली ने साखू के लकड़ी के बट्टे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

टीका लगवाने को लेकर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे परिवार में टीका लगवाने को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ससुर ने सुबीना पर लकड़ी के बट्टे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

एक साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक, सुबीना की शादी करीब एक वर्ष पहले सलमान से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब छह महीने से वह अपने सास-ससुर के साथ बनकटवा कला गांव में रह रही थी।

सुबीना मूल रूप से बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के छोटकी बंजरिया गांव की रहने वाली थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। घटना की सूचना उसके बाबा को भी दी गई है।

मुंबई में मजदूरी करता है पति

मृतका का पति सलमान रोजी-रोटी के लिए मुंबई में मजदूरी करता है। घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। पत्नी की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ससुर निराम अली को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें