ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2800 किलो महुआ लाहन और 38 लीटर अवैध शराब जब्त

देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2800 किलो महुआ लाहन और 38 लीटर अवैध शराब जब्त
देवास में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2800 किलो महुआ लाहन और 38 लीटर अवैध शराब जब्त — अपराध | City News 24

बरौठा और भीलाखेड़ा में दी दबिश, अवैध मदिरा से जुड़े 5 प्रकरण दर्ज; जब्त सामग्री की कीमत 2.87 लाख रुपये

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2800 किलोग्राम महुआ लाहन और 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की है। 29 अक्टूबर को बरौठा और भीलाखेड़ा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 87 हजार 600 रुपये बताई गई है।

बरौठा और भीलाखेड़ा में चलाया सर्चिंग अभियान

आबकारी विभाग की टीम ने बरौठा में दबिश देकर आसपास के नालों और झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्राम भीलाखेड़ा में भी संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार की गई हाथ भट्टी मदिरा और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन बरामद किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग के अनुसार, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

आबकारी विभाग की टीम रही मौजूद

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे और महेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, रोहित मुकाती, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया और राजाराम रैकवार सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। अभियान में नगर सैनिक किशोर सिसोदिया ने भी सहभागिता की।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें