ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

जयपुर कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता CI पूजा सिहाग ने छात्राओं को किया जागरूक

जयपुर कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता CI पूजा सिहाग ने छात्राओं को किया जागरूक
जयपुर कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता CI पूजा सिहाग ने छात्राओं को किया जागरूक — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

ब्रेकिंग न्यूज़ | जयपुर ग्रामीण

महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके

शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण।

जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाबा गंगादास राजकीय महिला महाविद्यालय, शाहपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जयपुर ग्रामीण के SP IPS हनुमान प्रसाद जी एवं SIUCAW इंचार्ज RPS बृजमोहन जी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की CI एवं कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता पहलवान पूजा सिहाग ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

CI पूजा सिहाग ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या साइबर अपराध का सामना करने पर चुप न रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने, अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी रखने की अपील की।

पूजा सिहाग ने आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें, आत्मनिर्भर बनें और बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

संदेश: जागरूक बेटी, सुरक्षित समाज।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें