ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
2 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
भारतदुनियाराजनीतिकारोबारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनलाइफस्टाइलसेहतशिक्षाऑटोअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीभारतभारतदुनियादुनियाराजनीतिराजनीतिकारोबारकारोबारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनलाइफस्टाइललाइफस्टाइलसेहतसेहतशिक्षाशिक्षाऑटोऑटोअपराधअपराध
भारत3 मिनट पढ़ें

CJP प्रदर्शन में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बोले पवन कल्याण,....पीएम मोदी की आंखों में आ गए आंसू

CJP प्रदर्शन में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बोले पवन कल्याण,....पीएम मोदी की आंखों में आ गए आंसू
CJP प्रदर्शन में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बोले पवन कल्याण,....पीएम मोदी की आंखों में आ गए आंसू — भारत | City News 24

विशाखापट्टनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने शनिवार को कहा कि नई पीढ़ी क्या जाने कि नरेंद्र मोदी ने कितना संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जो जितना ज्यादा काम करता है उसकी उतनी ही आलोचना होती है। उनकी यह टिप्पणी परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी के हालिया विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में थी।

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सीजेपी और जेन जी द्वारा पीएम मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कल्याण ने कहा, "उनका (मोदी का) दिल भर आया, आंखों में आंसू आ गए और उन्हें बुरा लगा।"नई पीढ़ी क्या जाने कि पीएम ने किन मुश्किलों का सामना किया' विज़ाग (बंदरगाह शहर) के पास भोगपुरम में 5,700 करोड़ रुपये के अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए जन सेना के संस्थापक ने कहा, "आप जितना ज्यादा काम करेंगे उतनी ही ज्यादा आलोचना होगी... नई पीढ़ी क्या जाने? उन्होंने (पीएम ने) किन मुश्किलों का सामना किया है।"इस बात पर अफसोस जताते हुए कि कई लोग पीएम मोदी के लिए बहुत बुरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं पवन कल्याण ने सवाल किया कि क्या देश के लिए कड़ी मेहनत करने वालों को यही इनाम दिया जा सकता है।

'देश के अंदर भी दुश्मनों का सामना कर रहे पीएम मोदी' उन्होंने ने कहा कि पीएम मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और वे एक तरफ दुश्मन देशों और हमारे विकास से जलने वाले पश्चिमी देशों से लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ विकास को आगे बढ़ाने के लिए देश के भीतर के दुश्मनों का भी सामना कर रहे हैं।

कल्याण ने कहा कि भले ही कई लोग 144 करोड़ लोगों की उम्मीदों को पीछे खींच रहे हों और कई लोग आलोचना कर रहे हों लेकिन एक व्यक्ति इसे आगे बढ़ा रहा है और वह एकमात्र नेता पीएम मोदी हैं। कल्याण के अनुसार, देश में कोई ऐसा नेता नहीं है जो पीएम मोदी को हरा सके और न ही कोई ऐसा नेता सामने आएगा।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर आंध्र में एयरपोर्ट बनने और आंध्र प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये का निवेश आने का श्रेय पीएम को दिया।

पवन कल्याण ने युवा पीढ़ी को दी सलाह देश की राजधानी में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने 25 साल से कम उम्र के बच्चों वाले परिजनों को सलाह दी कि वे अपने बच्चों को सही रास्ते पर रखें और उन्हें सही संस्कार सिखाने के महत्व पर जोर दिया।

कल्याण ने कहा, "मैं ऐसे प्रधानमंत्री के चरणों में नमन करता हूं। आपका व्यक्तित्व बहुत प्रेरणादायक है।" उन्होंने पीएम मोदी द्वारा उन लोगों को माफ करने का जिक्र किया जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहे थे।

उन्होंने कहा, "परिवार चलाना बहुत मुश्किल होता है। क्या 140 करोड़ लोगों को संभालना कोई मामूली बात है? यह तो वही नेता जान सकता है जो उन्हें आगे ले जा रहा है। ऐसे व्यक्ति के लिए हम क्या कर सकते हैं?" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पीएम का साथ देने का भरोसा दिलाएं।

इसके अलावा, कल्याण ने कहा कि सत्ता (पीएम का पद) नरेंद्र मोदी के पास ही रहनी चाहिए और उन्हें इसे तभी छोड़ना चाहिए जब उनकी इच्छा न हो। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें