ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अध्यात्म1 मिनट पढ़ें

धूमधाम से हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन

शारदीय नवरात्रि के समापन पर माता रानी की प्रतिमा का जयकारों के साथ हुआ विसर्जन

धूमधाम से हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन
शारदीय नवरात्रि के समापन पर माता रानी की प्रतिमा का जयकारों के साथ हुआ विसर्जन — अध्यात्म | City News 24

35 वर्षों से चली आ रही परंपरा के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

गिलौला, श्रावस्ती। शारदीय नवरात्रि के समापन पर गिलौला कस्बे के मोहम्मदापुर ग्राम सभा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम रहीं और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

मोहम्मदापुर ग्राम सभा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की परंपरा पिछले 35 वर्षों से लगातार चली आ रही है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के समापन पर पूजा समिति की ओर से प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां की गईं।

विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शामिल हुए और रास्ते भर जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी तथा अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

कार्यक्रम में नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण कुमार मिश्रा के अलावा संतोष शर्मा, सुरेश कुमार पाठक, माता प्रसाद मिश्रा, गौरव पाठक और मनोज प्रजापति समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ी हुई है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

प्रतिमा विसर्जन के साथ ही नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रावस्ती से - गौरव शर्मा की रिपोर्ट

Gaurav Sharma
Gaurav Sharma
Crime Reporter · City News 24
Gaurav Sharma | Journalist 📰 📍 Gilaula, Shravasti (UP) 🎙️ Ground Reporting | Local News ✍️ जनहित के मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग 📩 News/News Tip: DM
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें