हरदोई डाक विभाग में EPIC वितरण विवादित स्थिति

हरदोई: डाक विभाग में मतदाता पहचान पत्र (EPIC) वितरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया गया है कि 25 नवंबर को प्रत्येक पोस्टमैन को 300-300 कार्ड थमा दिए गए और अधिकारियों ने पूरे डाक का वितरण पूरा दिखा दिया, जबकि इतनी बड़ी संख्या में कार्ड एक दिन में बांटना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। ग्रामीण डाक कर्मचारी अधिकारियों के दबाव और नौकरी जाने के भय के कारण परेशान हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि प्रतिदिन आने वाली रजिस्टर्ड डाक के साथ सैकड़ों मतदाता पहचान पत्र वितरित करना और मोबाइल पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग करना असंभव है। एक डिप्टी पोस्टमास्टर ने बताया कि पूर्व में भी एसडीएम की फटकार के बाद बीएलओ की मदद से कार्ड वितरित किए गए थे, क्योंकि EPIC पर दर्ज पता और वास्तविक डाक पता अक्सर अलग होता है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारियों ने कार्ड बांटने के बजाय उन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश दिए और वितरण रिकॉर्ड को पूरा दिखाया गया है।

हरदोई घर में चोरी की वारदात के बाद न्याय के लिए भटक रहा बिजली विभाग का संविदा कर्मी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हरदोई में कार विवाद पर खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज







