अलीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, चोरी का सामान बरामद

एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने जनसहयोग की मदद से चोरी के सामान समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो कुलावे और घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस ने ग्राम हत्सारी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैंकी पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना अलीगंज में मु.अ.सं. 198/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: दो चोरी किए गए कुलावे और घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा।

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण

दतिया/ चिरूला थाना , 24 घंटे में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार








