जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ाई में तलाश कर रहे हैं अपना भविष्य

भीलखेड़ी खुर्द में बच्चों की जान जोखिम में! नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
लटेरी। धीरगढ़ पंचायत के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी खुर्द गांव में बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी पार करनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
देश की आजादी का जब हम 80 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और सरपंच हर तरफ विकास की बातें करते हैं शिक्षा को लेकर बड़े बड़े ऐलान करें जाते बही ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से पहले सरपंच, सचिव और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेकर सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए।
📢 सवाल यही है—क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं?

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण

दतिया/ चिरूला थाना , 24 घंटे में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार








