ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल
पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

दबोह/लहार। व्यावसायिक शिक्षा को बेहतर बनाने और छात्राओं को विषय आधारित प्रायोगिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की कक्षा 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज, लहार का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य रामबिहारी समाधिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन की अनुमति के बाद छात्राएं बस के माध्यम से लहार स्थित फार्मेसी कॉलेज पहुंचीं। छात्राओं ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन एवं संयम के साथ कतारबद्ध होकर महाविद्यालय परिसर में प्रवेश किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। महाविद्यालय के मार्गदर्शक प्राध्यापकों ने छात्राओं को जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं में मौजूद उपकरणों और प्रायोगिक गतिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं ने प्रयोगशालाओं में चलने वाली गतिविधियों को नजदीक से देखा और विज्ञान विषयों के प्रयोगात्मक पहलुओं को समझा। इसके साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय के विशाल पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब का भी भ्रमण किया। यहां उन्होंने अध्ययन-अध्यापन की आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से जाना और उच्च शिक्षा के दौरान उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंतिम चरण में छात्राओं को सभागार कक्ष में ले जाया गया, जहां उन्होंने प्राध्यापकों से अपने मन में उठ रहे विभिन्न सवाल पूछे। प्राध्यापकों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस दौरान छात्राओं में सीखने और नई जानकारी हासिल करने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद छात्राएं विद्यालय के लिए रवाना हुईं। शैक्षणिक भ्रमण से लौटते समय छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। भ्रमण के दौरान शिक्षक अरविंद सिंह कौरव एवं शिक्षिका पूजा रानी ने संरक्षक के रूप में छात्राओं के साथ रहकर व्यवस्थाओं और अनुशासन की जिम्मेदारी संभाली। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रयोगशाला, उच्च शिक्षा, तकनीकी संसाधनों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि छात्राएं भविष्य में अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार उच्च शिक्षा और करियर के विकल्पों का बेहतर चुनाव कर सकें।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें