ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री का स्वागत के लिए शहर में व्यवस्था हुई चाक- चौबंद

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रायबरेली तैयार

मुख्यमंत्री का स्वागत के लिए शहर में व्यवस्था हुई चाक- चौबंद
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रायबरेली तैयार — राजनीति | City News 24

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित रायबरेली दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक अदिति सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही कई कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा, “रायबरेली के विकास की गाथा मुख्यमंत्री जी के मुखारबिंदु से सुनिए।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से जिले को विकास की कई नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। वहीं, शिवेंद्र सिंह ने राणा बेनी माधव सिंह ऑडिटोरियम को रायबरेलीवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव का विषय है। प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि “विकास के क्षणों की साक्षी बनी रायबरेली।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रायबरेली में विकास की गति लगातार आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि रायबरेली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रायबरेली पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में जुटा हुआ है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें