एमएलसी चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंची स्नातक एमएलसी कांति सिंह

रायबरेली में स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह आज पहली बार रायबरेली पहुंचीं। शहर के सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता का अभिनंदन किया। इस दौरान कांति सिंह ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांति सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है, जनता बदलाव चाहती है। वहीं हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी ने भी ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के बयान समाज को बांटने वाले हैं नवनिर्वाचित एमएलसी कांति सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव डायरेक्ट MP से बनेंगे CM। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताएगी।









