ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत2 मिनट पढ़ें

ग्राम प्रधान अमित पटेल अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना जिला अध्यक्ष अजय पटेल ने कांवड़ियों को गमछा पहनाकर और सभी शिव भक्तों पर की पुष्प बरसा ।

ग्राम प्रधान अमित पटेल अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना जिला अध्यक्ष  अजय पटेल ने कांवड़ियों को गमछा पहनाकर और सभी शिव भक्तों पर की पुष्प बरसा ।
ग्राम प्रधान अमित पटेल अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना जिला अध्यक्ष अजय पटेल ने कांवड़ियों को गमछा पहनाकर और सभी शिव भक्तों पर की पुष्प बरसा । — भारत | City News 24

बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम भगनापुर एवं भड़रिया गांव से रविवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन 120 शिव भक्तों का विशाल कांवड़ जत्था पवित्र गंगाजल लेने के लिए कछला घाट के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान भगनापुर अमित पटेल ने किया। यात्रा शुरू होने से पहले गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिव भक्तों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम प्रधान अमित पटेल, मनोज सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने सभी कांवड़ियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्राम प्रधान अमित पटेल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव से बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान शिव की आराधना के लिए कछला घाट जा रहे हैं। सभी शिव भक्त वहां से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और भगनापुर गांव स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ जत्थे में शामिल शिव भक्तों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो, यही उनकी कामना है। कांवड़ियों ने पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोष करते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस मौके पर गांव के महंत सोमदत्त पंडित जी, केपी शर्मा, रविंदर उर्फ बबलू, कमल सक्सेना, योगेश कुमार, राज बाबू, प्रिंस कुमार, भूपेंद्र गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

वहीं थाना भुता पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ जत्थे को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मार्ग से निकलवाया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यात्रा के दौरान विशेष निगरानी रखी, जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में आपसी भाईचारा और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न होना क्षेत्र की एकता और सद्भावना को दर्शाता है।

भगनापुर और भड़रिया गांव से रवाना हुआ यह कांवड़ जत्था कछला घाट पहुंचकर गंगा स्नान करेगा और पवित्र जल लेकर वापस गांव लौटेगा। इसके बाद शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें