ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत1 मिनट पढ़ें

राजवीर कुड़िया के नेतृत्व में नेमावर से खातेगांव तक निकली भव्य वंदे मातरम् यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

राजवीर कुड़िया के नेतृत्व में नेमावर से खातेगांव तक निकली भव्य वंदे मातरम् यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र
राजवीर कुड़िया के नेतृत्व में नेमावर से खातेगांव तक निकली भव्य वंदे मातरम् यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र — भारत | City News 24

खातेगांव। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य वंदे मातरम् यात्रा नेमावर से खातेगांव तक निकाली गई। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री राजवीर कुड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वर्ष 2018 से लगातार प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही इस यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी किया गया। नेमावर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए खातेगांव पहुंची। यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।

यात्रा में खातेगांव विधानसभा के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, देवास ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, गौतम बंटू गुर्जर, ओम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की और राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया।

आयोजक राजवीर कुड़िया ने कहा कि वंदे मातरम् यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से शुरू हुई यह यात्रा लगातार जारी है और हर वर्ष युवाओं की सहभागिता बढ़ रही है।

नेमावर से खातेगांव तक निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आयोजन की प्रमुख विशेषता रही।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें