ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
8 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति4 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे रायबरेली

रायबरेली दौरे पर जनपद को मिली 879 करोड़ रुपए की 347 विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे रायबरेली
रायबरेली दौरे पर जनपद को मिली 879 करोड़ रुपए की 347 विकास परियोजनाओं की सौगात — राजनीति | City News 24

​रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंगलवार के दिन हर हिंदू व्रत रखता है। हम सभी बजरंगबली के भक्त हैं लेकिन बाबरी के भक्तों ने जो आचरण दिखाया वह आपके सामने है। हनुमानगढ़ी में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का आचरण देखा गया। यहाँ से निकलकर वे एक कार्यक्रम में जाकर मछली की दावत उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसी को कहते हैं मुंह में राम बगल में छुरी। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं राहुल जी कहते हैं बेटियों का भड़काने का काम कर रहे हैं। अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा शहीदों और महापुरुषों का सम्मान करती है। शहीद वीरा पासी के सम्मान में हमने प्रतिमा बनाने का काम किया और जल्द ही भव्य स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भी टिप्पणी करते कहा कि वह परिवार के पांच सांसद की वजह से पार्टी बची रहने की बात कह रहे हैं तो क्या बाकी सांसद किसी काम के नही हैं।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली दौरे के दौरान जनपद को 879 करोड़ रुपये की 347 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उनकी स्मृति में एक भव्य ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 3,53,000 से अधिक मिड-डे मील रसोइयों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के कल्याण के लिए चार नई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है, जिससे उनके जीवन में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का नया अध्याय शुरू होगा। रायबरेली, हरचंदपुर और बछरावां विधानसभा क्षेत्रों को मिली इन सौगातों पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी ​जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली को लंबे समय तक वीआईपी जनपद और वीआईपी संसदीय क्षेत्र का दर्जा तो दिया गया, लेकिन वीआईपी के नाम पर यहां केवल बदहाली, अराजकता और अभाव ही देखने को मिला। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। ​पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुराने बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "राजीव गांधी जी ने स्वयं अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि जब केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है, तो नीचे केवल 15 पैसे पहुंचता है। बाकी का 85 पैसा कौन खाता था? यह 85 फीसदी पैसा खाने वाले कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग ही थे।" ​मॉडर्न कोच फैक्ट्री और विकास की नई पहचान ​मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रायबरेली की तस्वीर बदल चुकी है। 2014 तक कांग्रेस के शासन में लालगंज स्थित 'मॉडर्न कोच फैक्ट्री' उपेक्षित और घिसट रही थी, लेकिन आज वही रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली की नई पहचान बन चुकी है। ​उन्होंने बताया कि बीते वर्ष रिकॉर्ड 156 कोच का निर्माण किया गया और देश की प्रतिष्ठित 'वंदे भारत ट्रेन' के डिब्बे भी रायबरेली की इसी कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए हैं। आज प्रदेश के 10 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का मुफ़्त इलाज का सुरक्षा कवच मिल रहा है। ​सांसद और विपक्ष पर कड़ा प्रहार ​क्षेत्रीय सांसद पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली और अमेठी को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया। विपक्ष के नेता देश और प्रदेश के बाहर जाकर उत्तर प्रदेश की बदनामी करते हैं और नौजवानों को भ्रमित करने का काम करते हैं। ​अयोध्या राम मंदिर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग राम मंदिर निर्माण को पचा नहीं पा रहे हैं। सपा के नेताओं ने बेड़ियों को तोड़कर राम मंदिर जाने से मना कर दिया था।" उन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक मनोज पांडे का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन्होंने प्रभु राम का सम्मान किया और पार्टी की पाबंदियों को दरकिनार कर राम मंदिर दर्शन के लिए गए, उनका स्वागत है—‘जाके प्रिय न राम वैदेही, तजिये ताहि कोटि बैरी सम’। ​बेटियों और बहनों की सुरक्षा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब केवल दो ही जगहें बची हैं—"या तो जेल या फिर जहन्नुम।" उन्होंने कहा कि आज का बदला हुआ उत्तर प्रदेश युवाओं की आकांक्षाओं को उड़ान दे रहा है और विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ​संबोधन के समापन पर पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें