ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

ग्राम पंचायत बुराड़ा में निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

ग्राम पंचायत बुराड़ा में निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
ग्राम पंचायत बुराड़ा में निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

खातेगांव। ग्राम पंचायत बुराड़ा के युवा एवं जागरूक ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और बिना कार्य कराए राशि निकाले जाने के आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) खातेगांव को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन से चार वर्षों के दौरान पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य या तो किए ही नहीं गए, या फिर अधूरे एवं घटिया गुणवत्ता के साथ छोड़ दिए गए। इसके बावजूद संबंधित कार्यों की राशि का भुगतान कर दिया गया। ज्ञापन में पंचायत निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विकास कार्यों के नाम पर शासकीय धन का सही उपयोग नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत में हुए सभी निर्माण कार्यों, स्वीकृत राशि, भुगतान और मौके पर हुए कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराई जाए। साथ ही यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि भविष्य में शासकीय राशि का दुरुपयोग न हो और विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें