ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, जुलूस के मार्ग पर हुई चर्चा

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, जुलूस के मार्ग पर हुई चर्चा
बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, जुलूस के मार्ग पर हुई चर्चा — राजनीति | City News 24

अलीगंज। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अलीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने की, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुपेश वर्मा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही थाना जसरथपुर में भी पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में नगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ दोनों समुदायों के लोग शामिल हुए। लोगों ने बारावफात के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का भरोसा दिया।

बैठक में बारावफात के जुलूस के निर्धारित मार्ग को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि जुलूस मेवाती मोहल्ला से प्रारंभ होकर मातादीन चौक, गांधी चौराहा, तहसील चौराहा और गंगा दरवाजा होते हुए मोहल्ला काजी पहुंचेगा। इसके बाद जुलूस निर्धारित स्थान पर पहुंचकर समाप्त होगा।

क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें