ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार, दो साथी फरार

अलीगंज में मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार, दो साथी फरार
अलीगंज में मुठभेड़: गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार, दो साथी फरार — अपराध | City News 24

एटा। त्योहारों के मद्देनजर जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अलीगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 8:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस कंपिल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और बाइक लेकर कंपिल कस्बे की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गांव मितौलिया के पास एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। घायल बदमाश की पहचान लालू उर्फ लल्लू पुत्र बाबू, निवासी रमपुरा, थाना पासगवां, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर आई स्मार्ट बाइक, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और 4,600 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद जिंदा कारतूसों में एक आरोपी की जेब से तथा दूसरा तमंचे की बैरल में फंसा हुआ मिला। सुनार की दुकान में चोरी का भी आरोप पुलिस पूछताछ में आरोपी लालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगंज कस्बे में सुनार की दुकान में चोरी सहित अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 199/26 के तहत धारा 305(क), 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें