ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
जिला कारागार में रक्षाबंधन के पर्व पर देखने को मिला भवुक नज़ारा
जेल प्रशासन ने दूर दराज से राखी बांधने आई बहनों के लिए पेयजल, जलपान और छाया की विशेष व्यवस्था की

रायबरेली जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भावुक नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ी। जेल प्रशासन ने दूर-दराज से आने वाली बहनों के लिए जलपान, पेयजल और छाया की विशेष व्यवस्था की। भीड़ और गर्मी को देखते हुए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बहनों का हालचाल जाना। भाइयों की कलाई पर राखी बांधते समय कई बहनें भावुक नजर आईं। पूरे परिसर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली।
संबंधित ख़बरें

नरसिंहपुर में म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ का 48वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
ब्रेकिंग न्यूज़·2

भिण्ड में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बरुआसागर के गुलाब बाग धाम में श्रीराम कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा*
ब्रेकिंग न्यूज़·2







