ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
13 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

भुता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े गए

भुता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े गए
भुता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग पकड़े गए — अपराध | City News 24

भुता (बरेली)। थाना भुता पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों किशोरों ने पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक देवेंद्र सारस्वत गुरुवार शाम पुलिस टीम के साथ कस्बे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो किशोर पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों किशोरों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम धीरेंद्र (16 वर्ष) और दूसरे ने पवन (15 वर्ष) बताया। दोनों कस्बा भुता के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर नवादिया झादा ओवरब्रिज के नीचे से मोटरसाइकिल चोरी कर लाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sarvesh
Sarvesh
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें