बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर बैतूल जयस ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बैतूल। बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बच्चों की लगातार हो रही मौतों के मामले को लेकर अब बैतूल में भी आक्रोश सामने आया है। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) बैतूल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में जयस ने कहा कि बालाघाट जिले में आदिवासी समाज के बच्चों की मौत का मामला बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस घटना से आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश और दुख है। संगठन ने बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके मौलिक अधिकारों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
जयस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। यदि किसी व्यक्ति, संस्था, अधिकारी या संबंधित विभाग की लापरवाही अथवा जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें
- बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
- घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
•दोषी अधिकारी, कर्मचारी, संस्था अथवा जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
- मृतक बच्चों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक शासकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
- आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।
- भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को ठोस एवं प्रभावी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
•जांच प्रक्रिया में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को उचित रूप से शामिल कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।

राखी के धागे में जुड़ा विश्वास: 400 बहनों ने विधायक आशीष शर्मा को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का भरोसा

कन्नौद में उद्योगपतियों और लखपति दीदियों से सीधा संवाद, समस्याओं के समयबद्ध समाधान का भरोसा









