ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
31 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत3 मिनट पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग के अशोक वर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भव्य विदाई

स्वास्थ्य विभाग के अशोक वर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भव्य विदाई
स्वास्थ्य विभाग के अशोक वर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भव्य विदाई — भारत | City News 24

देवास। सीएमएचओ कार्यालय देवास में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री अशोक वर्मा के 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीएमएचओ कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, अन्य विभागों के कर्मचारी तथा श्री वर्मा के परिवारजनों सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. संतोष कोतकर, डॉ. कमल प्रजापत, डॉ. धर्मेंद्र प्रजापत, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर सहित अनेक चिकित्सक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक एवं सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार ने श्री अशोक वर्मा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कर्मचारी संगठनों की ओर से काव्यांजलि, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री वर्मा के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न चुनौतियों के बीच पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विशेष रूप से कोरोना जैसी महामारी के दौरान 24 घंटे अलर्ट रहकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में योगदान देने के लिए उनके कार्यों को याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्री वर्मा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम श्रेणी अधिकारियों तक सभी के साथ सहज एवं व्यवहार-कुशल तरीके से कार्य किया, जो उनके व्यक्तित्व की विशेषता रही।

34 वर्ष से अधिक की शासकीय सेवा

सेवानिवृत्त श्री अशोक वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों की भाषा-शैली और व्यवहार से उन्हें हमेशा परिवार जैसा स्नेह मिला।

श्री वर्मा ने बताया कि वे 30 जनवरी 1992 को जिला चिकित्सालय देवास में पदस्थ हुए थे। वर्ष 2010 में सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने जिला चिकित्सालय देवास में 10 वर्ष से अधिक समय तक प्रभारी स्टीवर्ड के रूप में कार्य करते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही कर्मचारी संगठनों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं तथा तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन एवं संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कर्मचारी हितों के लिए कार्य किया।

श्री वर्मा ने शासकीय सेवा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए विभिन्न विभागीय दायित्वों एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए 34 वर्ष 07 माह 01 दिन की शासकीय सेवा पूर्ण की। 31 अगस्त 2026 को उनके सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में श्री कमलसिंह डावर, श्री गंगासिंह सोलंकी, श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री जगदीश चौधरी, श्री रामस्वरूप कहार, श्री जगदीश तंवर, हेमेंद्र निगम, आदिल पठान, मुकेश चौधरी, विक्रम मुकाती, स्वप्निल अजनार, समंदरसिंह बैस, लिंकन अब्राहिम, शाहिद पठान, राजेंद्र पुजारी, सौभागसिंह ठाकुर, श्रीमती सुनीता सक्सेना, श्रीमती फिडासिंह, श्रीमती रश्मि पांडेकर, श्रीमती अंजु शर्मा, श्रीमती परीना सहित चिकित्सक, विशेषज्ञ, अधिकारी-कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री गंगासिंह सोलंकी ने किया तथा आभार श्री जगदीश चौधरी ने व्यक्त किया।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें