ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
भारत2 मिनट पढ़ें

जिला अस्पताल देवास में केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की टीम का निरीक्षण

जिला अस्पताल देवास में केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की टीम का निरीक्षण
जिला अस्पताल देवास में केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो की टीम का निरीक्षण — भारत | City News 24

मरीजों के रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन कार्य की टीम ने की सराहना

देवास, 02 सितंबर 2026। जिला चिकित्सालय देवास में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो (CBHI) की तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती हर्षदा नंदलाल छाजेड, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री आकाश सराफ एवं श्री अंकुर वर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने आकस्मिक चिकित्सा इकाई का जायजा लेते हुए ओपीडी स्लिप एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु विभाग में संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। टीम ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए मृत्यु के कारणों और ऑडिट प्रक्रिया की समीक्षा की। टीम ने मातृ एवं शिशु मृत्यु समीक्षा समिति की कार्यवाही, ओपीडी में मरीजों के रिकॉर्ड के रखरखाव तथा एमएलसी के ऑनलाइन रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया। इसके अलावा क्वालिटी, एनक्यूएएस और कायाकल्प से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। मेटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान सुमन हेल्प डेस्क, एएनसी वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया गया। टीम ने महिलाओं को प्रसव एवं स्वास्थ्य संबंधी उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी भी ली। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की टीम ने सराहना की। डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती हर्षदा छाजेड ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य आसूचना ब्यूरो का प्रमुख कार्य स्वास्थ्य आसूचना प्रणाली का मूल्यांकन, सुदृढ़ीकरण एवं निगरानी करना है। इसके तहत स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के डेटा प्रवाह, संक्रामक एवं गैर-संक्रामक बीमारियों की रिपोर्टिंग, डेटा की गुणवत्ता तथा ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली की निगरानी की जाती है। निरीक्षण के दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. शाहिद शेख, आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र गुजराती, जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल कटारे, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कर्तव्य कुमार तिवारी, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी श्री कमलसिंह डावर सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें