ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण

भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण
भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विकसित किये जा रहे स्मार्ट ग्राम भरतपुर का डीएम ने किया निरीक्षण — शिक्षा | City News 24

बहराइच 01 अगस्त। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार की गोद में बसे जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम सेमरहना में विकसित किये जा रहे स्मार्ट गांव भरतपुर का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर प्रगति का जायज़ा लिया। उल्लेखनीय है कि डीएम श्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल निगम, बाल विकास एवं पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभाग अपने अपने हिस्से की आहूति डालकर भरथापुर ग्राम के विस्थापित परिवारों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट ग्राम का निर्माण करने में निरन्तर अग्रसर हैं। भरतपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य लिन्टर स्तर तक पूर्ण कर लिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा खम्भे लगाकर विद्युत लाईने बिछाकर कर विद्युत आपूर्ति से ग्राम को आच्छादित किया जा चुका है। जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा आंतरिक गलियों के प्रथम फेज अन्तर्गत मिट्टी भराई के उपरान्त गिट्टी डालकर रोड रोलर से कमपैक्शन का कार्य पूर्ण कर रोड़ का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी ग्राम में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री जी की मंशानुरूप स्मार्ट ग्राम के विकास में होने वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानक के साथ समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें