अपराध1 मिनट पढ़ें
शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर गठित टीम को मिली बड़ी सफलता

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर गठित टीम को मिली बड़ी सफलता शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की क्रेटा और आई-20 कार बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजल उर्फ बॉबी निवासी मुरादाबाद, अंकुर उर्फ गौरव प्रताप सिंह निवासी बछरावां और प्रेमाराम निवासी जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात में सुनसान स्थानों से कारों को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से छेड़छाड़ कर चोरी करते थे और दूसरे राज्यों में बेचते थे। क्रेटा चोरी के मामले में कोतवाली नगर तथा आई-20 चोरी के मामले में लखनऊ के पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज है।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







