ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
टेक्नोलॉजी1 मिनट पढ़ें

गणेश उत्सव को लेकर थाना बरुआसागर में पीस कमेटी की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ मंथन

गणेश उत्सव को लेकर थाना बरुआसागर में पीस कमेटी की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ मंथन
गणेश उत्सव को लेकर थाना बरुआसागर में पीस कमेटी की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ मंथन — टेक्नोलॉजी | City News 24

बरुआसागर। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना बरुआसागर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव की तैयारियों के साथ नगर की साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा बिजली के तारों को व्यवस्थित कर ऊंचा किए जाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी उपनिरीक्षक विशेष पाल एवं उपनिरीक्षक रन सिंह ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं नगरवासियों से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

बैठक में जबर गणेश समिति, चौक बाजार के राजा समिति, गुलाब बाग समिति सहित अन्य गणेश उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि गणेश उत्सव के कार्यक्रमों एवं शोभायात्रा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दुकानदार अपनी दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटा लें। साथ ही दुकानों के ऊपर लगे त्रिपाल एवं पन्नियों को भी हटाने का अनुरोध किया गया, ताकि बिजली के तारों एवं मार्गों से संबंधित व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से व्यवस्थित किया जा सके।

समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव नगर का सामूहिक पर्व है, जिसे सभी के सहयोग और आपसी भाईचारे के साथ भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर अमर सिंह कुशवाहा , मनोज शर्मा, जय प्रकाश बिरथरे, लखन प्रजापति, मोहन मुनि, प्रथम श्रीवास्तव, अमन अग्रवाल, वैभव श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, धनवीर सिंह, नीलकमल मिश्रा, समर्थ अग्रवाल सहित गणेश उत्सव समितियों के सदस्य, व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Ipshita chaurasiya
Ipshita chaurasiya
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें