ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भिंड -दबोह-गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक

भिंड -दबोह-गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक
भिंड -दबोह-गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश भिंड -दबोह-गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 13 सितंबर को दबोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने की। बैठक में नायब तहसीलदार दबोह प्रकाश पारते विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नगर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शांति समिति सदस्यों ने सहभागिता की।

शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने कहा कि गणेश चतुर्थी आस्था का पर्व है। इसे सभी आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। पंडालों में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पंडालों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिए कि पंडालों में निगरानी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद रहें, भीड़ को व्यवस्थित रखें और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने से बचें थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाए। कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में न जाए। अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नदी, तालाब के गहरे हिस्सों से दूर रखें।

विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी और आपात स्थिति के लिए सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उपस्थित जन:मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी,पवन मुदगल, हरी शुक्ला, विवेक शिवहरे, अभिषेक शिवहरे, वासुदेव कोठारी, यादवेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, हृदेश नायक, शिवनारायण दुबे, बल्लू वकील, संजीव यादव, विनय कुमार तिवारी, नरेश कुमार शर्मा, रूपनारायण खटीक, नरेंद्र सिंह दुधारिया, अंशुल सोनी सहित अन्य नागरिक और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें