ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
15 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने सुनी लोगो की समस्याएं

जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने सुनी लोगो की समस्याएं
जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री वानखड़े ने सुनी लोगो की समस्याएं — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कलेक्टर श्री वानखड़े ने जन सुनवाई के दौरान सुनी 86 से अधिक आवेदकों की समस्याएं दतिया 15 सितम्बर 2026 / नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यलय के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 86 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। क्रमांक 45/2026 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था द्वारा स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ दतिया 15 सितम्बर 2026 / पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दतिया में असिस्टेंट बुक कीपर (कम्प्यूटर कोर्स) महिला ब्यूटी पार्लर, मोबाइल फोन मरम्मत और सर्विसिंग, फास्ट फूड स्टॉल, अगरबत्ती निर्माण, लिपाफा पेपर कवर व फाइल बनाना के प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किए जाने हैं। साथ ही 5 अक्टूबर 2026 से मोटर वाईडिंग एवं पम्पसेट मरम्मत (पानी मोटर मरम्मत) का प्रशिक्षण शुरू किया जाना सम्भावित है। वे हितग्राही जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तथा दतिया जिले के निवासी हों वे संस्थान से आवेदन फार्म निःशुल्क प्राप्त कर आवेदन भरकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोगार प्रशिक्षण संस्थान रेस्ट हाउस के पास रेल्वे स्टेशन रोड दतिया में सम्पर्क किया जा सकता है। क्रमांक 46/2026

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें