ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: स्नेह लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

मलिहामऊ, हरदोई: विकास खण्ड सुरसा के अंतर्गत स्नेह लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनंजय मिश्र ने नव-विवाहित जोड़ों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने सभी नव-दम्पत्तियों को जीवन की इस नई और खूबसूरत पारी की हार्दिक बधाई दी।
धनंजय मिश्र ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी का वैवाहिक जीवन आपसी प्रेम, अटूट विश्वास, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। इस सामूहिक विवाह समारोह को समाज को जोड़ने वाला और फिजूलखर्ची रोकने वाला एक अनुकरणीय आयोजन बताया गया।
संबंधित ख़बरें

हरदोई: जिलाधिकारी और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बदायूं:जिलाधिकारी और एसएसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़·3

बदायूं :रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, महिला पुलिसकर्मियों ने भी लिया भाग
ब्रेकिंग न्यूज़·2






