सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’ थीम पर शहीद स्मारक में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम

रायबरेली में 17 सितम्बर 2026 को शासन के निर्देशानुसार जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निर्धारित थीम ‘आशीर्वाद का दिया’ के तहत आज शहीद स्मारक, मुंशीगंज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा, सम्मान, संवेदना एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रतीक है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत हम लोग यहां पर एकत्र हुवे है। दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया।

दतिया /चांदनी के मिडिल स्कूल में मेरे सपनों का कार्य क्रम किया गया

लंबे अंतराल बाद छतरपुर में सजेगा पण्डोखर सरकार का त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार









