दतिया /चांदनी के मिडिल स्कूल में मेरे सपनों का कार्य क्रम किया गया

शासकीय माध्यमिक विद्यालय चाँदनी में मनाया गया “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम दतिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय चाँदनी में विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति जागरूकता, स्वच्छता, शिक्षा एवं बेहतर भारत के निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में शाला प्रभारी सुभाष चन्द्र विमल, श्री भूपेंद्र सिंह कौरव, भरत विश्वकर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक शाला के प्रभारी श्री लालजी शाक्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और स्वच्छ, शिक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

हरदोई में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 3 नवंबर को ई-लॉटरी

दतिया पुलिस की कार्रवाई: डेढ़ साल से फरार स्थाई वारंटी अरविन्द अहिरवार गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश







