ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
19 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
राजनीति1 मिनट पढ़ें

समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी मौके पर भारी पुलिस बल तैनात — राजनीति | City News 24

रायबरेली में समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दोबारा सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, गुरुवार को भी इसी स्थान पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया था। घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, आज लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले शुक्रवार को उसी स्थान पर छात्र सभा का सदस्यता अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें