मंत्री मनोज पांडेय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद
278 जोड़ों ने मंत्रो के बीच लिए फेरे, 05 का कराया निकाह

रायबरेली में 19 सितम्बर 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ऊँचाहार के डॉ० अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 283 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। जिसमें से 278 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार फेरे लिए एवं 05 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में डलमऊ से 66, न०पं० डलमऊ से 01, दीनशाहगौरा 51, रोहनियां 38, जगतपुर 53, ऊँचाहार 72, न०पं० ऊँचाहार 02 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में मंत्री मनोज पांडेय ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 283 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

ग्राम प्रधान ने डीएम को शिकायती पत्र दे लेखपाल पर लगाया आपदा में अवसर का आरोप जिलाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
JJubair Khan
भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प








