ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
20 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

दतिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय चाँदनी में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन

दतिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय चाँदनी में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन
दतिया शासकीय माध्यमिक विद्यालय चाँदनी में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

दतिया ​चाँदनी: शासकीय माध्यमिक विद्यालय, चाँदनी में एक दिवसीय भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुप्त कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर मनमोहक और संदेशप्रद रेखाचित्र प्रस्तुत किए। ​कार्यक्रम का आयोजन एवं मार्गदर्शन शाला प्रभारी सुभाष चन्द्र विमल, जयप्रकाश राठौर, भूपेंद्र सिंह कौरव, भरत विश्वकर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के संयुक्त तत्त्वावधान में संपन्न हुआ। ​छात्रों की कलात्मकता सराही गई चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित सुंदर चित्र बनाए गए। शिक्षकों ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ​शिक्षकों ने बढ़ाया मनोबल शाला प्रभारी सुभाष चन्द्र विमल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में छिपी रचनात्मकता बाहर आती है और उनमें प्रतिस्पर्धा व आत्मविश्वास की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में समस्त विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें