दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में वाहन चालक की मौके पर हुई मौत
ओमनी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र से आ रहे थे और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में खड़े डीसीएम में ई-रिक्शा ने मारी टक्कर 1 युवक की मौत 6 अन्य घायल
दुर्घटना·1

रायबरेली में पटाखों के विस्फोट से दहला अहियारायपुर, एक दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान
दुर्घटना·1

रायबरेली के थुलवासा में हादसे के बाद पुलिस का त्वरित एक्शन, चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना·4







