भिंड / खुजा में बिराजे गणपति बप्पा की द्वितीय झांकी पर उमड़ा जन शैवाल

भिंड/खुजा: गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा की द्वितीय झांकी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब भिंड जिले के खुजा क्षेत्र में चल रहे दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल सिर चढ़कर बोल रहा है। खुजा में स्थापित श्री गणेश जी की द्वितीय झांकी का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। महाआरती और सांस्कृतिक प्रस्तुति का आकर्षण द्वितीय झांकी के अवसर पर पंडाल को विशेष रोशनी, फूलों तथा रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बप्पा की विशेष महाआरती उतारी गई, जिसमें बाल-बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आरती के दौरान पूरा पंडाल "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" के जयकारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं महाप्रसाद का वितरण समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। महाआरती के समापन के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के आगामी दिनों में रोज़ाना भव्य आरती, भजन संध्या एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह का वातावरण बना रहे। खुजा में राजा साउंड एवं टेंट डेकोरेशन सर्विस की शुरुआत
खुजा। क्षेत्रवासियों के लिए राजा साउंड एवं टेंट डेकोरेशन सर्विस, खुजा के नाम से कार्यक्रमों के लिए साउंड और टेंट डेकोरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य समारोहों के लिए टेंट, साउंड, लाइटिंग और सजावट की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों को एक ही स्थान पर कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं मिलने से तैयारियों में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों के बीच इस सेवा को लेकर रुचि देखने को मिल रही है।

छठवां श्री गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जंगलेश्वर बाबा मंदिर में भक्तिमय हुआ माहौल

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज








