ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
21 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा चिन्हांकन, शासन को भेजी जाएगी कार्ययोजनाडीएम ने अधिकारियों को दिए स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता के साथ मरम्मत के निर्देश

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा चिन्हांकन, शासन को भेजी जाएगी कार्ययोजनाडीएम ने अधिकारियों को दिए स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता के साथ मरम्मत के निर्देश
बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा चिन्हांकन, शासन को भेजी जाएगी कार्ययोजनाडीएम ने अधिकारियों को दिए स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता के साथ मरम्मत के निर्देश — प्रशासन | City News 24

फर्रुखाबाद। बरसात एवं बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और उन्हें गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों की स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात और बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन कराया जाए। इसके साथ ही सड़कों की क्षति का आकलन करते हुए मरम्मत एवं गड्ढामुक्त किए जाने के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर शासन को समय से भेजी जाए। उन्होंने कहा कि शासन से बजट आवंटित होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक प्रस्ताव और कार्ययोजना शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Jubair Khan
Jubair Khan
District Reporter · City News 24
District reporter Farrukhabad Uttar Pradesh
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें