ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
22 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

बच्चों के सामने मां-नानी का कत्ल, पति ने पिता संग मिलकर खेला खूनी खेल

बच्चों के सामने मां-नानी का कत्ल, पति ने पिता संग मिलकर खेला खूनी खेल
बच्चों के सामने मां-नानी का कत्ल, पति ने पिता संग मिलकर खेला खूनी खेल — अपराध | City News 24

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के यादव नगर मोहल्ले में सोमवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपने पिता के साथ मिलकर सोते समय पत्नी और सास पर हथौड़े व लोहे के हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के वक्त बच्चे घर में ही मौजूद थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान कमला देवी (65) और उनकी बेटी प्रियंका (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि रुकुमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रहता था। उसका पिता दो दिन पहले ही वहां आया था। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। बच्चों के मुताबिक, पिता और बाबा ने उनके सामने ही मां और नानी पर हमला किया। बड़ी बेटी कल्पना ने बताया कि पापा के हाथ में हथौड़ा था, जबकि बाबा के पास लोहे का हथियार था। यह दृश्य देखकर छोटी बहन बेहोश होकर गिर पड़ी। वह उसे संभालने लगी, तभी आरोपी घर से निकलकर फरार हो गए। इसके बाद छोटा बेटा राहुल किसी तरह घर से निकला और करीब तीन किलोमीटर दूर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी डॉ. इलामारन भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों से जानकारी ली। परिजनों के अनुसार रुकुमपाल का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसके बड़े भाई प्रेमपाल ने बताया कि रुकुमपाल पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका के आरोप की भी पुलिस जांच कर रही है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें