वाट्सएप पर बिजनेस मैसेज के लिए हो सकता है अलग फोल्डर

वाशिंगटन। वाट्सएप नए फीचर का परीक्षण कर रहा है। यह फीचर यूजर्स की मुख्य चैट लिस्ट को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। इसके तहत बड़े बिजनेस जैसे बैंक या एयरलाइन से आने वाले मैसेज तय समय के बाद अपने-आप अलग आफर्स और अपडेट्स फोल्डर में चले जाएंगे।
भविष्य में छोटी कंपनियों के मैसेज के लिए यह सुविधा मिलेगी। जीएसएम एरेना की नई रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर का उद्देश्य यूज़र्स के इनबाक्स को व्यवस्थित रखना है।
बताया जाता है कि वाट्सएप विभिन्न समय सीमाओं के साथ इस फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिसमें 24 घंटे तक की समय सीमा शामिल है। जो यूज़र्स इस फीचर का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके पास एप की सेटिंग्स के माध्यम से इसे बंद करने का विकल्प होगा।हालांकि, रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि यूजर्स बिजनेस मैसेज के अलग फोल्डर में जाने की अवधि अवधि नहीं चुन सकेंगे।
उन्हें या तो वाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा द्वारा निर्धारित समय का उपयोग करना होगा या फ़ीचर को पूरी तरह से बंद करना होगा। यह सुविधा कब से मिलेगी इस बारे में जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है।

गांवों में रोजगार के कार्यों में न रहे सुस्ती, डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश
JJubair Khan
🇮🇳 BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में बड़ा फैसला, सर्वसम्मति से अपनाया गया ‘New Delhi Declaration.!!










