नवागत डीएम एम. अरुन्मौली ने देर रात संभाली एटा की कमान

एटा, 22 सितंबर। जिले की प्रशासनिक कमान अब नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के हाथों में आ गई है। मंगलवार देर रात वह जिला कोषागार पहुंचीं और निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। देर रात अचानक कोषागार पहुंचने के बाद अधिकारियों में भी हलचल रही। कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, उप जिलाधिकारी विपिन कुमार मोरल और वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के साथ ही नवागत जिलाधिकारी के सामने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं की प्रगति और आमजन की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की जिम्मेदारी होगी। अब आने वाले दिनों में प्रशासनिक कामकाज की प्राथमिकताओं और अधिकारियों की कार्यशैली पर उनकी निगाह रहेगी।

बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा चिन्हांकन, शासन को भेजी जाएगी कार्ययोजनाडीएम ने अधिकारियों को दिए स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता के साथ मरम्मत के निर्देश
JJubair Khan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा








