डॉ. शशिकान्त शर्मा ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन, अधिवक्ताओं ने जताया सहयोग का भरोसा
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकान्त शर्मा की पहल पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट रायबरेली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सिविल कोर्ट परिसर से जुड़े अधिवक्ताओं में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल रहा। समारोह में अधिवक्ता हितों के साथ सामाजिक सरोकारों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकारिणी के सदस्यों की ओर से डॉ. शर्मा के प्रति सहयोग एवं समर्थन की भावना व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा जताया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शशिकान्त शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो अपने ज्ञान, अनुभव और संघर्ष के माध्यम से अधिवक्ता समाज के कमजोर एवं जरूरतमंदो को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगी। उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले लोगों के साथ संवाद और सहयोग आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान डॉ. शर्मा के प्रति सहयोग और विश्वास व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही गई। सम्मान समारोह में अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, महामंत्री संजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला व संजय कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री दिवाकर सिंह, नारायण स्वरूप पांडे व त्रिपुलेश श्रीवास्तव सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में मीना कुमारी, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, प्रदीप चौधरी, उदय प्रताप सिंह व इरशाद अहमद तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों विनोद मौर्य, अभय सिंह मेजर, गौरव शर्मा, आकाश सोनकर, हिमांशु शर्मा व विवेक सिंह का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवाकांत शर्मा, आदर्श यादव, महेंद्र यादव, मनोज, शशि राज, राहुल बागी, गोल्डी, विजय यादव, राकेश सोनकर, रंजीत यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र यादव, विद्या शंकर द्विवेदी, अकील विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफ़े की मांग

रायबरेली में चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस के बयानों पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उठाए सवाल








