एक निर्जीव पर इतना बड़ा हादसा श्री बजरंग सेवा ने उठाया ऐसा कदम देखकर आप ही रह जाएंगे दंग

वाहन की टक्कर से गाय की मौत, श्री बजरंग सेना ने कराया अंतिम संस्कार बरेली। अलादपुर पुलिस चौकी के पास एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गाय काफी देर तक सड़क किनारे पड़ी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मृत गाय का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के मुताबिक, अलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रही गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से चला गया। घटना के करीब एक से दो घंटे बाद किसी व्यक्ति ने फोन के माध्यम से श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री बजरंग सेना की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने मृत गाय को सड़क से हटवाया और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क पर बेसहारा पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर उन स्थानों पर जहां सड़क किनारे पशुओं की आवाजाही अधिक रहती है। मौके पर श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल, महिला सुरक्षा प्रमुख पीहू शर्मा, जिला मंत्री योगेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल और सदस्य सुरेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मृत गाय के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई गाय या बैल घायल अवस्था में दिखाई दे, सड़क दुर्घटना में घायल पशु नजर आए या कोई पशु गंभीर स्थिति में पड़ा हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल संगठन के ग्रुप अथवा संबंधित लोगों को सूचना दें, ताकि समय रहते मौके पर पहुंचकर पशु की मदद की जा सके और जरूरत पड़ने पर उसके उपचार की व्यवस्था कराई जा सके। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के कारण कई बार हादसे की स्थिति बन जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को भी सड़क पर सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि किसी भी पशु के साथ इस तरह की दुर्घटना न हो। श्री बजरंग सेना ने कहा कि पशुओं की सेवा और उनकी सुरक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। संगठन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी घायल या असहाय पशु की सूचना मिलने पर तत्काल जिम्मेदार लोगों तक जानकारी पहुंचाएं, जिससे समय रहते उसकी जान बचाई जा सके।

अलीराजपुर में झोपड़ीनुमा भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

भिंड /आलमपुर खूजा चेक पोस्ट पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 50 से अधिक वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई








