राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से लें प्रेरणा: जिलाधिकारी
गांधी-शास्त्री जयंती पर रायबरेली में गूंजा सत्य-अहिंसा और सादगी का संदेश

रायबरेली में 02 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिन केवल उनके जन्मदिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें जीवन में उतारने का अवसर है। कार्यक्रम में रामधुन का वादन भी किया गया।

रायबरेली में अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर में 108 श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

श्रावस्ती - श्रीलंका के 105 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं के दल ने श्रावस्ती में की पूजा-अर्चना







