भिण्ड/आलमपुर में गांधी जयंती पर भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा ने दी श्रद्धांजलि; स्वच्छता, श्रमदान

भिंड/आलमपुर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर आलमपुर नगर में विभिन्न गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लहार क्षेत्र के भाजपा विधायक अम्बरीष शर्मा (गुड्डू भैया) ने नगर के प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर स्वच्छता, श्रमदान और वृक्षारोपण कर आमजन को 'स्वच्छ भारत' का संदेश दिया। गांधी चबूतरा पर श्रद्धांजलि और मोदी जी के विकास कार्यों की चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत नगर के ऐतिहासिक गांधी चबूतरा से हुई। यहाँ विधायक अम्बरीष शर्मा सहित स्थानीय भाजपा नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे चौतरफा विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है और बापू के आत्मनिर्भर भारत का सपना अब धरातल पर सच हो रहा है। विजय मंच पर चला स्वच्छ भारत मिशन इसके बाद नगर के विजय मंच पर 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक शर्मा ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया और परिसर की सफाई की। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करना चाहिए ताकि हमारा नगर और देश स्वच्छ व सुंदर बना रहे।
हायर सेकेंडरी स्कूल में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक अम्बरीष शर्मा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहाँ उन्होंने विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विधायक ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी लेने का आह्वान करते हुए कहा कि धरती को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दतिया /सीता सागर में सांसद और कलेक्टर ने खुद संभाली सफाई की कमान, दिया स्वच्छता का संदेश








