ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दतिया/थाना गोदन पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी राघवेन्द्र यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

मिशन शक्ति फेज-6: महुली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, एंटी रोमियो अभियान में 75 लोगों से पूछताछ
ब्रेकिंग न्यूज़·1

PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
ब्रेकिंग न्यूज़·1

दतिया /भगुआपुरा थाना पुलिस ने आरोपी नीरज धाकड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया में किया पेश
ब्रेकिंग न्यूज़·1







