ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

नागदा के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड नटवर सिंह का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नागदा के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड नटवर सिंह का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
नागदा के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड नटवर सिंह का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। उज्जैन जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एवं मजदूर हितों के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले कामरेड नटवर सिंह का 72 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कम्युनिस्ट जगत, एटक तथा ग्रेसिम मजदूर यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं और श्रमिकों में शोक की लहर दौड़ गई। कामरेड नटवर सिंह ने नागदा के मजदूर आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वरिष्ठ नेता कामरेड कृष्णा स्वामी के साथ अनेक संघर्षों में भाग लिया। ग्रेसिम मिल के मजदूरों एवं मण्डेलिया केमिकल कर्मचारियों के वेतनमान की लड़ाई से लेकर किरण टॉकीज के कर्मचारियों के अधिकारों तक उन्होंने श्रमिक हितों की आवाज बुलंद की। जनसमस्याओं को लेकर भी वे लगातार सक्रिय रहे। मेतवास मार्ग सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर उन्होंने धरना, भूख हड़ताल और जेल यात्रा जैसे संघर्षों का सामना किया। मजदूरों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाने के कारण उनकी पहचान एक प्रखर एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में बनी। कामरेड नटवर सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें 5 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे। राजनीति के साथ-साथ मजदूर आंदोलनों में उनकी सक्रियता लंबे समय तक बनी रही। उनके निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए “लाल सलाम” के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी और मजदूर आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें