रायबरेली में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

रायबरेली में चुनाव आयोग के खिलाफ रविवार को समाजवादी पार्टी ने पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप शहीद चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।पुतला छीनने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।प्रदर्शन में सपा विधायक,जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव और हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठा रही है।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा है। नेताओं ने देशभर में करीब 13 करोड़ वोट काटे जाने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।सपा नेताओं ने इन आरोपों की जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी।वहीं,सपा की ओर से लगाए गए चुनाव आयोग और भाजपा से जुड़े आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों में प्रमुखता से हो रहा कार्य

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नीरज सिंह अपने प्रथम प्रवास पर गुरुवार को रायबरेली पहुंचे








