माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों में प्रमुखता से हो रहा कार्य

आईजीआरएस पर देवीपाटन मंडल का दबदबा कायम, लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम सितंबर माह में 91.82 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सघन मॉनिटरिंग और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद बना प्रभावी निस्तारण का आधार ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ के जरिए महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर एवं वाद मुक्त देवीपाटनरूसे संवाद इसकी अतिरिक्त अन्य और योजनाओं को गहन समीक्षा के उपरान्त मण्डलायुक्त की पहल को समस्त जिलाधिकारी फॉलो एवं निगरानी करें बहराइच 04 अक्टूबर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परचम लहराया है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की सितंबर 2026 की रैंकिंग में देवीपाटन मंडल ने 91.82 प्रतिशत के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल की यह उपलब्धि जनशिकायतों के निस्तारण में अपनाई जा रही प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था, अधिकारियों की जवाबदेही, शिकायतकर्ताओं से सीधे फीडबैक तथा प्रकरणों के वास्तविक समाधान पर दिए जा रहे विशेष जोर का परिणाम है। शिकायत का निस्तारण नहीं, समस्या का समाधान है प्राथमिकता मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में मंडल के चारों जनपदोंकृगोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुरकृमें आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित एवं गहन समीक्षा की जा रही है। मंडलायुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आईजीआरएस पर किसी शिकायत का केवल औपचारिक अथवा कागजी निस्तारण पर्याप्त नहीं है। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान ही निस्तारण का आधार होना चाहिए। इसी उद्देश्य से मंडलायुक्त द्वारा स्वयं प्रत्येक माह रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद कर फीडबैक लिया जाता है। शिकायतकर्ता से यह जानकारी प्राप्त की जाती है कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है अथवा नहीं। फीडबैक में यदि किसी प्रकरण में औपचारिक निस्तारण अथवा समस्या का समाधान न होना सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। इस व्यवस्था से जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूती मिली है। ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से महिलाओं को मिला सीधा प्रशासनिक मंच वाद मुक्तरूसे समाधान देवीपाटन मंडल के सभी महिलाओं की समस्याओं का हो रहा निदान महिलाओं एवं बेटियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए मंडल में संचालित ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ पहल भी जनशिकायत निस्तारण व्यवस्था को नई गति दे रही है। गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में संचालित इस पहल के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का सहज एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला जारी देवीपाटन मंडल का आईजीआरएस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। मार्च 2026 में प्रथम, अप्रैल में प्रथम, मई में द्वितीय तथा जून, जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल ने जनशिकायतों के निस्तारण में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है। लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त करना मंडल में शिकायतों की नियमित समीक्षा, लंबित प्रकरणों की सघन मॉनिटरिंग, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रभावी व्यवस्था को दर्शाता है। जनविश्वास को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि के लिए मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतकर्ता को केवल निस्तारण की सूचना न मिले, बल्कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान भी हो।

रायबरेली में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी नीरज सिंह अपने प्रथम प्रवास पर गुरुवार को रायबरेली पहुंचे








