भिंड /दबोह में गरजे लहार विधायक, बोले—“ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया”

भिंड /दबोह क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लहार विधायक ने अपने संबोधन में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजनीतिक विरोध को लेकर तीखे तेवर दिखाए। विधायक ने कहा कि नेताओं के इशारे पर फेसबुक और सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें लिखने वालों को पहले अपने बारे में सोचना चाहिए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है।” उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करने वालों को यह समझना चाहिए कि वे किसके बारे में बात कर रहे हैं। विधायक ने अपने संबोधन में अपने राजनीतिक कद का उल्लेख करते हुए विरोधियों को भी जवाब दिया।
उन्होंने आगे कहा कि किसी के ऊपर रोने वाला कोई नहीं होगा और राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर किसी के खिलाफ गलत भाषा या आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर भी दिया संदेश
लहार विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को गलत नजर से देखने या उसे परेशान करने की कोशिश की गई तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी सख्त लहजे में अपनी बात रखी।
विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके बयान को सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों और सोशल मीडिया पर की जा रही कथित टिप्पणियों के संबंध में संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।
विधायक का बयान सामने आने के बाद अब देखना होगा कि उनके इस तीखे रुख पर विपक्षी नेताओं और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

दतिया/वारदात की नीयत से कार में घूम रहा आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

दतिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58.950 लीटर शराब जब्त








