ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में उद्बोधन,जेन ज़ी नहीं तरुण भारत नए आयाम को स्वीकार कीजिए

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में उद्बोधन,जेन ज़ी नहीं तरुण भारत नए आयाम को स्वीकार कीजिए
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में उद्बोधन,जेन ज़ी नहीं तरुण भारत नए आयाम को स्वीकार कीजिए — राजनीति | City News 24

जिसे आप जेन ज़ी कहते हैं, मैं उन्हें तरण भारत कहता हूं। पूरी दुनिया में तरुण भारत जो चमत्कारिक कार्य कर रहा है, वह हम सभी के लिए आश्चर्यजनक है। नई पीढ़ी और हमारे बीच में सोच का अंतर हो सकता है लेकिन नई पीढ़ी गलत दिशा में ही सोचेगी ऐसा मानने का कोई कारण मुझे समझ में नहीं आता है। वर्तमान समय पीढ़ी के परिवर्तन की बेला है। हम सबको अपनी सोच को व्यापक करना चाहिए, नए आयामों को स्वीकार करना चाहिए और भविष्य संभालने वाली पीढ़ी का स्वागत करना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यह आह्वान स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में किया। 'क्या जेन ज़ी बनेंगे भारत के खेवनहार' विषय पर आयोजित इस महोत्सव के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्कृति परिवर्तन को प्रकृति का नियम मानती है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है वैसे-वैसे नई पीढ़ी आती है। नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के सच में अंतर स्वाभाविक है। परिवर्तन की प्रक्रिया स्वाभाविक है। हम सभी को भी इस प्रक्रिया के तहत स्वयं को तैयार करना चाहिए। कुछ लोग दिशा भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारी तरुणाई पूरी दुनिया में गर्व करने लायक कार्य कर रही है। हिंदुस्तान के नौजवान और तरुण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में योगदान दे कर हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार दुनिया में भारतीयों को जागृत करने का प्रयास किया है वह महत्वपूर्ण है।नई पीढ़ी पर हमारा विश्वास और मजबूत होना चाहिए। हमारा देश दुनिया का बड़ा लोकतांत्रिक देश है। छोटे-छोटे देशों में लोकतंत्र को समृद्ध करना आसान होता है लेकिन 140 करोड़ के देश में लोकतंत्र को समृद्ध करना, उसे मजबूत बनाना और आगे बढ़ाना कठिन कार्य होता है। हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर लहू से सनी हुई आज़ादी हिंदुस्तानियों को प्रदान की है उसकी कीमत सभी समझते हैं।चाहे सार्वजनिक जीवन में हों, कार्यपालिका में हों या न्यायपालिका या पत्रकारिता के क्षेत्र में,सभी अपनी-अपनी भूमिका को ठीक प्रकार से निर्वाण करते हैं तभी लोकतंत्र बना रहता है। आज भारत में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है तो इसमें प्रेस का भी बड़ा योगदान है। इंदौर पत्रकारिता की दृष्टि से भी बहुत ही समृद्ध है। नई पीढ़ी भी ठीक से अपने कर्तव्य का निर्वाह करे सेंट्रल प्रेस क्लब इसका भी ध्यान रख कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, देश के विभिन्न प्रेस क्लब के प्रतिनिधि, पत्रकार और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें