ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

जिला मलेरिया कार्यालय में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण

जिला मलेरिया कार्यालय में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण
जिला मलेरिया कार्यालय में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण — सेहत | City News 24

भोपाल। जिला मलेरिया कार्यालय, भोपाल में प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया संबंधी माइक्रोस्कोपिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला मलेरिया कार्यालय के अलावा अन्य शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया की जांच सुविधा प्रारंभ करवाना है, ताकि भोपाल जिले में संचालित 8 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHC) पर मरीजों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। प्रशिक्षण का आयोजन जिला मलेरिया अधिकारी स्मिता नामदेव के मार्गदर्शन में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार रुचि सिलाकारी द्वारा किया गया। माइक्रोस्कोपी प्रशिक्षण सीनियर लैब टेक्नीशियन गीता लक्ष्मी द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय, काटजू अस्पताल, बैरसिया, कोलार, गांधीनगर सहित विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रयोगशाला तकनीशियनों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के प्रमुख लक्षण, जांच की प्रक्रिया, उपचार, रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मलेरिया की माइक्रोस्कोपिक जांच में स्लाइड तैयार करने, रक्त फिल्म की जांच एवं मलेरिया परजीवी की पहचान से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में मलेरिया की प्रयोगशाला आधारित निगरानी एवं जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें